देहरादून। चमोली के चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार को वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार को सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों पर्वतारोही सुरक्षित मिले। ब्रिटिश महिला फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए की महिला मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) बदरीनाथ से 6995 मीटर ऊंचे चौखंबा पर्वत आरोहण के लिए गईं थीं। तीन अक्तूबर को उन्होंने पेजर से अपने दूतावास से संपर्क कर बताया कि वे चौखंबा के पीक पर पहुंचने से पहले फंस गए हैं। उनका सामान खाई में गिर गया है। इसके बाद शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ और वायुसेना ने सुबह से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया। विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में निकली एसडीआरएफ की टीम पर्वत पर करीब 4500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंची थी। यह एडवांस बेस कैंप है।एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिलाओं ने जिस जगह से संपर्क किया था वह 6200 मीटर के करीब है। टीम से लगातार सेटेलाइट से संपर्क किया। सुबह इससे अधिक ऊंचाई पर पर्वतारोही मिले।
सम्बंधित खबरें
थाना भतरौजखान टीम की चपलता से स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में 10 लाख से अधिक कीमत का गांजा भरकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार किया
October 6, 2024
एमबीपीजी कॉलेज इन दिनों अराजकता का केंद्र बन गया है। एक हफ्ते में दूसरी बार छात्र गुटों में मारपीट की घटना हुई
October 6, 2024
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में तैनात सेना के सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
October 6, 2024
उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया
October 5, 2024
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक भंवर एक प्रेम कहानी और खाकी में स्थितप्रज्ञ पुस्तक पर नैनीताल के प्रशासनिक अकादमी सभागार में पुस्तक पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
October 5, 2024
नैनीताल में मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की बैठक* *सरकार की योजनाओं को हर वर्ग व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश*
October 5, 2024