जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

रूद्रपुर  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि खाली पड़ी ऊंची –नीची जमीन को समतल करते हुए सौंदर्यकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, दीवार निर्माण तथा सफाई आदि सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

 

Ad

सम्बंधित खबरें