जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र के ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर आश्रितों के द्वारा चाही गई स्वरोजगार योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई

नैनीताल –

विगत वर्ष 17 नवम्बर 2023 को विकास खण्ड ओखलकांडा के छीडाखान डालकन्या में सडक हादसे मे 10 लोगों की मृत्यु होने पर जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान आश्रितों को स्वरोजगार हेतु ग्राम विकास विभाग, मत्स्य पालन तथा पशुपालन विभाग को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये थे।
जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र के ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर आश्रितों के द्वारा चाही गई स्वरोजगार योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई गई। आश्रितों द्वारा मत्स्य पालन,पशुपालन, बकरीबाडा, मुर्गीपालन आदि योजनाओं के लिए अनुदान का अनुरोध किया गया। जिसके क्रम में आश्रित परिवारों को अनुदान राशि सम्बन्धित विभागों द्वारा हस्तान्तरित कर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
श्री गोस्वामी ने बताया कि आश्रित रमेश चन्द्र जिनका मो0 7505989261 है के वहां मत्स्य पालन टैंक का कार्य प्रगति पर है तथा पूरन चन्द्र जिनका मो 9411343122 है व कुंवर सिंह जिनका मो0 8449840677 है के वहा भी बकरीपालन का कार्यप्रगति पर है। अनीता देवी, मुन्नीदेवी, तुलसी देवी, के वहा मत्स्य पालन टैंक का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होने कहा शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर मृतक आश्रितों को मत्स्य, पशुपालन, बकरीपालन तथा मुर्गीपालन से रोजगार कर परिवार की आथिर्की को मजबूत किया जायेगा।

उन्होंने कहा 6 जून 2024 को छीडाखान सडक हादसे में मृतक आश्रितों को स्वरोजगार से जोडने हेतु डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये थे। इस क्रम में ग्राम विकास विभाग द्वारा डोर टू डोर सर्वे पूर्ण कर लिया गया है कि मृतक आश्रित सरकार द्वारा चाही गई योजनाओं के बारे में अवगत करा दिया गया है शीघ्र ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं हेतु धनराशि हस्तान्तरित कर आश्रित परिवारो को रोजगार से जोडा जायेगा।

 

Ad

सम्बंधित खबरें