दरोगा की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत

किच्छा। पुलिस के दरोगा की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। वह पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे। उनके निधन से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

Ad

सम्बंधित खबरें