मारुति 800 के पिलर से टकराने से कर्णकरायत के रहने वाले समाजसेवी बलवंत सिंह बिष्ट (62) पुत्र स्व. जोध सिंह बिष्ट की मौत

चम्पावत। लोहाघाट के कोली ढेक में मारुति 800 के पिलर से टकराने से कर्णकरायत के रहने वाले समाजसेवी बलवंत सिंह बिष्ट (62) पुत्र स्व. जोध सिंह बिष्ट की मौत हो गई। उनकी मौत से बिसुंग क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम 8:00 बजे के लगभग बलवंत सिंह बिष्ट अपनी मारुति 800 डीएल6/सीसी1138 से लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे, तभी कोली ढेक के पास अचानक कार अभियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बलवंत सिंह बिष्ट अपने व्यवहार के चलते बिसुंग क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत पर पूरे क्षेत्र वासियों ने दुख जताया है। मालूम हो बलवंत सिंह बिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट (दान) के पिता हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें