शहर के बिगड़े हालातों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने हालातों का जायजा लिया।

शहर के बिगड़े हालातों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने हालातों का जायजा लिया। साथ ही घायल पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों का हाल जाना। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। उत्तराखंड के इतिहास में इस प्रकार की यह पहली घटना है। जिसके माध्यम से देवभूमि का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि बनभूलपुरा में हुई घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिसके चलते कफ्र्यू लगाया गया है। इस घटना की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। शासन-प्रशासन को घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थिति काबू करने के लिए पुलिस, पीएसी के साथ ही दंगा नियंत्रण व अन्य सुरक्षा बल मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। बिगड़े हालातों को काबू में करने के हरसंभव प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी दंगे से संबंधित सभी साक्ष्य पुलिस-प्रशासन के पास मौजूद हैं। फोटो और वीडियो फुटेज के माध्यम से दंगाईयों को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad

सम्बंधित खबरें