बनभूलपुरा हिंसा में शामिल 02 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 96 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे*

SSP NAINITAL के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा दंगे में कार्यवाही लगातार है जारी*

*हल्द्वानी

आठ फ़रवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में *थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग* मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।
उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त *उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में* श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में *विभिन्न टीमों का गठन* किया गया है।
पुलिस टीमों द्वारा *घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर* घटनास्थलों के आसपास स्थित *घरों में दबिश* दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में *पूर्व में 94 उपद्रवियों को गिरफ्तार* कर उनके *कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद* किये गये।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त *हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 02 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार* किया गया है।

■ *मु0अ0सं0-23/2024 में अभियुक्तगण*
1. आरिश उर्फ हरदा पुत्र पप्पू निवासी- मलिक का बगीचा वार्ड न0- 31 बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।
2. समीर उर्फ नन्नू पुत्र अय्यूब निवासी- मोहम्मदी मस्जिद के पास बन्द गली इन्द्रा नगर बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।

*अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 96 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।*

Ad

सम्बंधित खबरें