वारण्टी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिये चलाया अभियान

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिये अभियान चलाकर थाना बेरीनाग पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी थाना बेरीनाग उप निरीक्षक चन्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक प्रशिक्षु अनिल मेहता, अपर उप निरीक्षक शान्ति प्रकाश, पुलिस कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह द्वारा, न्यायालय से धारा 323/504/506 भा.द.वि. के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त मुकेश सिंह पुत्र स्व. कुन्दन सिंह निवासी बटगल तहसील बेरीनाग पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad

सम्बंधित खबरें