भारतीय सिम और बैंक अकाउंट देकर अपने आकाओं को दुबई और थाईलैंड में ठगी करने के आरोप में एक साइबर ठग गिरफ्तार

देहरादून। भारतीय सिम और बैंक अकाउंट देकर अपने आकाओं को दुबई और थाईलैंड में ठगी करने के आरोप में एक साइबर ठग गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ देश भर में 104 मुकदमे और 2327 शिकायतें हैं। यह लोगों को गैंग वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से ऑनलाइन कमाई करने का आश्वासन देकर अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि वह ठगी करने के लिए बड़ी कंपनियों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट भी बनाते थे। आरोपी मोराडिया हार्दिक कुमार भगवान भाई (32), पुत्र भगवान भाई, तपोवन सोसाइटी, सूरत, गुजरात, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने कहा कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके कंपनियां बनाता था और उनके नाम पर बैंक खाते खोलता था। उसने फर्जी दस्तावेजों से भारतीय सिम खरीद लिया था। सिम और खातों की इन को अपने आकाओं को विदेश में भेजता था। इन्हीं बैंक खातों और फोन नंबरों का उपयोग करके साइबर ठग विदेश में बैठे लोगों से साइबर ठगी करते हैं। आरोपी खुद कई बार दुबई और थाईलैंड जाकर बैंक खातों की किट और सिम लेकर आया है। वह एक बार फिर विदेश जाने की योजना बना रहा था। BRO कर्मी की शिकायत पर गिरफ्तार ठग BRO ग्रीफ शिवपुरी में तैनात भीम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। राजस्थान के रेवाड़ी जिले में रहने वाले भीम सिंह को घर बैठे पैसे मिलने का मैसेज मिला। रुचि दिखाने पर उन्हें झांसे में ले जाकर ठग ने 26 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर थाने ने इसके खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की गई। इस जांच के दौरान ठग हार्दिक पुलिस की निगरानी में आया।

Ad

सम्बंधित खबरें