हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बजूनियाहल्दू कठघरिया में आज सुबह एक मजदूर की झोपड़ी में आग लगने से उसका सबकुछ जलकर खाक हो गया। वेदपाल नाम के इस मजदूर की झोपड़ी में आग लगने के कारण वहां रखा सारा सामान राख में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद वेदपाल के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार और स्थानीय पटवारी को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन करने का आश्वासन दिया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्राम प्रधान मनीष आर्य मजदूर की मदद में जुटे हुए हैं और उसे हरसंभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित खबरें
अनियंत्रित कार हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई सैनिक की मौत तीन घायल
December 12, 2024
13 उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) और 2 अपर उप निरीक्षकों (एडिशनल सब इंस्पेक्टर) सहित कुल 15 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर
December 11, 2024
ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर गाड़ी ब्रिज के नीचे दो शव मिले
December 11, 2024
सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई जिसमें 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।
December 11, 2024
एस एम पाल के पालम सिटी में “ *शिव मंदिर* ” का उद्घाटन: 13 दिसंबर को होगा महाप्रसाद वितरण
December 11, 2024