काठगोदाम थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी लापता

हल्द्वानी में किशोरियों के गायब होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब काठगोदाम थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर में कॉलटैक्स जल निगम कालोनी निवासी ओमवती पटेल पत्नी मनजीत ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, उनकी 16 वर्षीय बेटी आंचल बीती 2 जुलाई की शाम करीब 7 बजे घर से निकली और फिर लौट कर नहीं आई।

परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब पता नहीं लगा तो वह पुलिस के पास पहुंचे। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें