सरयू नदी में एक महिला उस वक्त बह गयी, जब वहीं पास में निर्मित उत्तर भारत हाईड्रो प्रोजेक्ट ने अपने डैम का पानी खोल दिया।

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के तिमलाबगड़ के समीप गुरुवार को सरयू नदी में एक महिला उस वक्त बह गयी, जब वहीं पास में निर्मित उत्तर भारत हाईड्रो प्रोजेक्ट ने अपने डैम का पानी खोल दिया। बाद में उनका शव बरामद किया गया। महिला की पहचान तिमलाबगड़ निवासी 35 वर्षीया बिमला मर्तोलिया (पति आनंद सिंह मर्तोलिया) के रूप में की गयी। महिला अपने पीछे दो नन्हे बच्चे छोड़ गयी है। पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही खबर लिखे जाने तक गतिमान है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 11:30 बजे महिला कपड़े धोने गयी थी। कपड़े लेकर वह नदी किनारे दलाई कर रही थीं। इस दौरान तेज बहाव के कारण पानी के साथ बह गयी। महिला के बहने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गयी। सूचना पर कपकोट थाना प्रभारी दल बल के साथ वहां पहुंचे, फिर महिला की खोजबीन शुरू की गयी। ग्रामीणों व पुलिस की काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर चीराबगड़ में महिला का शव मिला। जिसके चलते क्षेत्र का माहौल काफ़ी गमगीन है। वहीं क्षेत्रीय लोगों में उत्तर भारत हाईड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह प्रोजेक्ट लोगों की जान लेने पर तुला हुआ है। ऐसी घटनाएँ पूर्व में भी हो चुकी हैं। वहीं लोगों का कहना है कि उत्तर भारत हाईड्रो प्रोजेक्ट द्वारा कहा गया था कि वह बांध का पानी खोलने से पहले जनता को सूचित करेंगे व जिसका समय निर्धारित किया जायेगा। इसके लिए एक सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जायेगा। जिसके बाद नहीं के आस-पास कोई नही जायेगा। पर ऐसा होता कहीं नजर नहीं आ रहा है। जिसके चलते एक महिला को आज अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

Ad

सम्बंधित खबरें