गांजा की बड़ी खेप के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर। उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के आईटीआई थाना पुलिस की ओर से रविवार को आम चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस टीम ने परमजीत कौर निवासी ग्राम मुकंदुपुर, काशीपुर नामक महिला के कब्जे से 6.390 किलोग्राम गांजा बरामद किया। महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह बरामद गांजा को कहां से लेकर आयी है।

Ad

सम्बंधित खबरें