पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद सौंग बांध परियोजना के निर्माण की राह साफ हो गई

उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद सौंग बांध परियोजना के निर्माण की राह साफ हो गई है। इस परियोजना के लिए सभी प्रकार की तकनीकी स्वीकृतियां, अन्तर्राज्यीय व अन्तर्राष्ट्रीय अनापत्ति, राष्ट्रीय वन्यजीव अनापत्ति, और पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त की गई है।

महाराज ने बताया कि सौंग बांध पेयजल परियोजना जनपद के भविष्य की पेयजल आपूर्ति हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के निर्माण से देहरादून शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लिए 150 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

सौंग परियोजना की वर्ष 2023 के मूल्य स्तर पर आंगणित लागत 2491.96 करोड़ रुपये है। इसका वित्त पोषण भारत सरकार के मद Special Assistance to States for Capital Expenditure के अन्तर्गत किया जाएगा। परियोजना का निर्माण 05 वर्षों में किया जाना प्रस्तावित है।

इस परियोजना के दो अवयव हैं। प्रथम चरण में 2069.64 करोड़ रुपये की 130.60 मीटर उंचाई का बांध निर्माण एवं 14.70 किमी जल संवाहक प्रणाली का निर्माण उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा। दूसरे चरण में 422.32 करोड़ रुपये की लागत से 85 किमी लम्बी जल वितरण प्रणाली एवं 150 एमएलडी जल शोधन संयंत्र का निर्माण उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा किया जाएगा।

सौंग परियोजना से प्रभावित होने वाले 127.6712 हैं, जिसमें निजी भूमि, 04 गांव, और 344 परिवार शामिल हैं। उत्तराखंड सरकार ने प्रभावितों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए पुनर्वास स्कीम को मंजूरी दी है।

Ad

सम्बंधित खबरें