रानीबाग इलाके में एक अज्ञात शव मिला

हल्द्वानी। काठगोदाम के रानीबाग इलाके में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में आस-पास के लोगों को सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें