कैलाश मानसरोवर यात्रियों के दूसरे दल ने भारतीय सीमा में किया प्रवेश।*

22 जुलाई 2025, पिथौरागढ़

*

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के अंतर्गत यात्रियों का दूसरा दल आज सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पूर्ण कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुका है। प्रातः 10:15 बजे आईटीबीपी के जवानों द्वारा लिपुलेख में दल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात दल 12:05 बजे नाभीढांग पहुँचा और दोपहर 1:40 बजे यात्री कालापानी पहुंच चुके हैं।
इस दल में कुल 51 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष, 13 महिलाएं एवं 4 सपोर्टिंग स्टाफ शामिल हैं। सभी यात्री स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं तथा यात्रा पूरी तरह से सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
दल शीघ्र ही अगले पड़ाव गूंजी पहुंचेगा जहां राज्य सरकार एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) द्वारा यात्रियों के विश्राम एवं खानपान हेतु उचित व्यवस्था की गई है।

Ad

सम्बंधित खबरें