संपत्ति विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी

सितारगंज। सितारगंज के बाजार में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब संपत्ति विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद बड़े भाई ने अचानक हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहिया बाज़ार क्षेत्र की है, जहां वार्ड नंबर 9 हाथीखाना, सितारगंज के निवासी कुलदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह, जो वर्तमान में पंजाब में रह रहा था, हाल ही में अपने पंजाब से लौट आया था। रविवार की दोपहर को, बाजार में स्थित गुरविंदर पाल सिंह की दुकान पर दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जो अचानक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। कुलदीप सिंह ने चाकू से गुरविंदर पाल सिंह का गला रेत दिया, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें