सड़क मरम्मत कार्य का लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने जायजा लिया।

हल्द्वानी। सड़क मरम्मत कार्य का लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। साथ ही पानी निकासी और नाली निर्माण के विकल्प तलाशे। बता दें कि लंबे समय से जर्जर हो चुकी स्टेशन रोड में इन दिनों मरम्मत कार्य चल रहा है। सड़क खुदान के बाद मिट्टी और रोड़ी भरान का काम पूरा हो गया है। अब इस पर नाली निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य का लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। साथ ही जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पानी निकासी के साथ ही नाली निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Ad

सम्बंधित खबरें