काठगोदाम नरीमन चौराहे पर आज पाखड़ का एक बड़ा पेड़ गिरा जिसके चलते यातायात बाधित

हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम नरीमन चौराहे पर आज पाखड़ का एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिसके चलते यातायात बाधित हो गया है। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे।
यातायात को डाइवर्ट कर दिया गया है। सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए भी टीम द्वारा काम किया जा रहा है। जिसे जल्द हटा लिया जाएगा और यातायात को दोबारा से सुचारू कर लिया जाएगा। मौसम विभाग ने बरसात को लेकर चेतावनी भी जारी की है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी है। कहा है कि काठगोदाम नरीमन चौराहे नैनीताल मुख्य मार्ग के निकट प्रशासन की लापरवाही के चलते विशालकाय वृक्ष गिरा, इससे जनता की जान माल का खतरा हो सकता था। मार्ग भी अवरुद्ध हुआ। वह इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करायेंगे।

Ad

सम्बंधित खबरें