
हल्द्वानी
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त, जुआ/ सट्टा कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में *बनभूलपुरा पुलिस* द्वारा दिनांक 17.12.2025 को *मो० शावेज पुत्र फिदा हुसैन* निवासी नई बस्ती ठोकर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को *सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता, व नगदी 1680 रुपये के साथ सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।*
उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 276/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
*पुलिस टीम-*
▪️कानि0 लक्ष्मण राम
▪️कानि0 शिवम कुमार









