02 वारंटियों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*हल्द्वानी

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन* में जनपद के वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।
*थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व* में अपर उपनिरीक्षक चंपा मेहरा, कांस्टेबल उमेश प्रसाद द्वारा
*वसूली वारण्टी खड़क सिंह पुत्र प्रेम सिंह* निवासी बद्रीपूरा काठगोदाम फौ0वाद संख्या 112/21धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता में उसके घर से *गिरफ्तार* कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

2- काठगोदाम पुलिस टीम उ0नि0 फिरोज आलम, कांस्टेबल उमेश प्रसाद द्वारा *वारण्टी अभियुक्त मनोज कुमार चौहान* पुत्र स्वर्गीय श्री रतिराम निवासी कॉल टैक्स नहर पर रेलवे कॉलोनी काठगोदाम फौ0वाद संख्या 1267/2023 *धारा 138 एनआईएक्ट* में उसके घर से *गिरफ्तार कर* मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Ad

सम्बंधित खबरें