डोईवाला में बड़ा हादसा-निर्माणाधीन होटल का स्लाइडिंग गेट गिर गया। जिसकी चपेट में नीचे खेल रहे दो बच्चे आ गए। जिसमें एक बच्चे की जान चली गई। जबकि, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

डोईवाला। देहरादून जिले के डोईवाला में बड़ा हादसा हुआ है। जहां कुआं वाला पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन होटल का स्लाइडिंग गेट गिर गया। जिसकी चपेट में नीचे खेल रहे दो बच्चे आ गए। जिसमें एक बच्चे की जान चली गई। जबकि, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार की देर शाम हुआ। जहां डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुआं वाला पेट्रोल पंप के पास एक होटल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए स्लाइडिंग गेट लगाया जा रहा है, जिसका अभी काम भी पूरा नहीं हुआ है। इसके नीचे दो बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक से स्लाइडिंग गेट सीधे बच्चों के ऊपर आ गिरा, जिसकी वजह से दोनों बच्चे दब गए। जिनमें से एक 5 साल के बच्चे ईशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शाह आलम नाम का बच्चा जख्मी हो गया।

 

डोईवाला कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि ईशु का परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। यह परिवार स्क्रैप ठेकेदार के पास काम करता है। इस हादसे में एक बच्चा भी घायल हुआ है। जिसका नाम शाह आलम है, जिसकी उम्र 5 वर्ष है। उसका इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

Ad

सम्बंधित खबरें