बाइक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत

नैनीताल। भवाली-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के खुपी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बाइक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम हल्द्वानी-भवाली हाईवे स्थित खुपी क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। साथ ही पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे युवकों को निकाला और भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। बहरहाल मृतकों के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

Ad

सम्बंधित खबरें