उत्तराखंड में इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है भाजपा के केवल तीन विधायक ही 5,000 सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर पाए

उत्तराखंड में इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। लेकिन प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायकों में से कोई भी विधायक 10,000 सदस्य बनाने के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका है।

भाजपा के केवल तीन विधायक ही 5,000 सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर पाए हैं। अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार का कहना है कि सदस्यता अभियान अक्तूबर तक चलेगा, जिससे सभी विधायक अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।

20 सितंबर तक पार्टी ने करीब 7 लाख सदस्य बनाए हैं, जबकि सदस्यता अभियान 3 सितंबर से शुरू हुआ था। पहले चरण की समयसीमा 25 सितंबर तक है। सोशल मीडिया पर विधायकों द्वारा बनाए गए सदस्यों की एक सूची वायरल हो रही है। सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर ने 6,619, हरिद्वार के मदन कौशिक ने 6,439, और सितारगंज के मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 5,645 सदस्य बनाए हैं।

इस बीच, कुछ विधायक जैसे ऋतु खंडूड़ी भूषण और डॉ. धन सिंह ने क्रमशः 1,973 और 1,631 सदस्य बनाए हैं। हालांकि, 13 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने 100 से भी कम सदस्य बनाए हैं। पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में प्राप्त मतों के 75 फीसदी मतदाताओं को सदस्य बनाना है।

अभियान की समीक्षा 25 सितंबर के बाद होगी, जिसमें सांसदों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लक्ष्यों की जानकारी ली जाएगी।

Ad

सम्बंधित खबरें