भारतीय जनता पार्टी सीबीआई और ईडी का हौवा दिखा कर विपक्षी दल के लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवाने के साथ ही पैसे और सत्ता का भी लालच दे रहे हैं- करन मेहरा

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के बल पर दल बदल करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीबीआई और ईडी का हौवा दिखा कर विपक्षी दल के लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवाने के साथ ही पैसे और सत्ता का भी लालच दे रहे हैं। माहरा ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा खरीद फरोख्त और लालच देने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति में दल बदल और खरीद फरोख्त का खेल हो रहा है, जिससे जनता के विकास से समाज दूर जा रहा है।

करन माहरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बेशर्मी से सत्ता और विधानसभा में भेजने का लालच देकर विपक्षी दल के लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवाने का ऐलान कर रहे हैं उससे स्पष्ट है कि जनता में भाजपा की क्या छवि है। माहरा ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा खरीद फरोख्त और लालच देने वाला रहा है। दल बदल और खरीद फरोख्त भाजपा की असली राजनीति है उसे जनता के विकास से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2016 में जब भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड की लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कांग्रेस की राज्य सरकार को बाहुबल एवं धनबल से गिराने में असफल रही तो राष्ट्रपति शासन का सहारा लेकर राज्य सरकार को अपदस्त किया गया तथा सीबीआई के बल पर झूठा आरोप लगाते हुए कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर अपदस्त करने का जिस प्रकार का षड़यंत्र रचा गया वह सबके सामने है।

Ad

सम्बंधित खबरें