कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 690.79 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दून विहार पेयजल योजना, जाखन व विजय कॉलोनी वार्ड की सड़कें तथा विभिन्न स्थानों पर पार्क निर्माण के लिए रू.690.79 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

विगत एक सप्ताह से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग वार्डों कॉलोनियों में विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत लाखों करोड़ों की विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। गणेश जोशी ने कहा केंद्र सरकार ने देश भर की तीन करोड़ बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश की सवा लाख बहिनों के लक्ष्य को बढ़ाकर 1.50 (डेड लाख) बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में शिलान्यास होता था, लेकिन उसका लोकार्पण नहीं हो पाता था। भाजपा की सरकार जिस विकास योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है।

इन योजनाओं का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास- दून विहार में रू.430.00 लाख की लागत से कॉलोनी की वितरण प्रणाली पेयजल योजना। मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत रू.103.74 लाख की लागत से वार्ड नं0-07 जाखन की आंतरिक सड़कों का पुनः निर्माण कार्य।

शिप्रा विहार सैन्ट्रल पार्क में रू.24.99 लाख की लागत से आरबोरीकल्चर / सौन्दर्यारण का कार्य। शौर्य स्थल (वार मैमोरियल) चिड़बाग में रू.24.5 लाख की लागत से लैण्डस्केपिंग / आरबोरीकल्चर का कार्य।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महामनगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विष्णु गुप्ता, संध्या थापा, निर्मला थापा, संजय नौटियाल, सतेंद्र नाथ, कमल थापा, मंजीत रावत, एमडीडीए के उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे

Ad

सम्बंधित खबरें