कैप्शन: पौड़ी पुलिस ने किया तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार*

*थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने रिखणीखाल थाना क्षेत्र में एक वाहन को रोका, जिसमें संदिग्ध लगा। वाहन में की गई तलाश में 13 प्लास्टिक बैंगों में 116.665 किलोग्राम अवैध गांजा पाया गया। चालक राजेश काला को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, और अन्य अभियुक्त तेजपाल, मनीष, और संजय उर्फ संजू फरार चल रहे थे।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थीं, लेकिन वे शातिर किस्म के अभियुक्त थे। उन पर 2500-2500 रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। अथक प्रयासों के बाद, तेजपाल, मनीष और संजय उर्फ संजू को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

Ad

सम्बंधित खबरें