उत्तराखंड में मानसून विदा होने के बावजूद एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में 4 और 5 नवंबर को बारिश की संभावना जताई है। अनुमान के अनुसार इस दौरान गढ़वाल मंडल के तीन और कुमाऊं मंडल के दो जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 नवंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
4 नवंबर को गढ़वाल मंडल के सीमांत जिले — उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग — में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में कुछ जगहों पर गर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और सीमांत पिथौरागढ़ जिलों में भी बादल बरस सकते हैं। राज्य के बाकी आठ जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि 5 नवंबर को भी यही मौसम का पैटर्न बने रहने की संभावना है। इसके बाद 6 से 8 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।








