
हल्द्वानी
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा* समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है।
जिसके क्रम में थाना *चोरगलिया थानाध्यक्ष श्री राजेश जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.03.2025 को *जगतपुर ग्राम के पीछे जंगल की दीवार के किनारे पथरीले मार्ग* पर *अभियुक्त सतनाम सिंह पुत्र सुच्चा सिंह* निवासी धोराडाम नजीबाबाद सूर्य नगर नंबर 5 थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष को *146 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया* किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना चोरगलिया पर मुकदमा एफआईआर न०17/25 धारा 60(1)आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तारी टीम*
1-अ0 उ0नि0 विजय सिंह राणा
2- हे0कानि0 मलखान सिंह
3-कानि0 जितेंद्र सिंह
