संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत होने से हड़कंप

लालकुआं। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। बताया जाता है की तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित डोरबी मैदान के पास बिन्दुखत्ता निवासी व्यक्ति का मिला, जो बीते रोज से लापता था। गश्त के दौरान वन कर्मियों को शव दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव की शिनाख्त बहादुर सिंह दसोनी पुत्र दिवान सिंह दसोनी निवासी संजय नगर प्रथम बिन्दुखत्ता लालकुआँ के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे मृतक बहादुर सिंह दसोनी के पुत्र पप्पू सिंह दसोनी और गोपाल सिंह दसोनी ने अपने पिता के रूप में शिनाख्त करते हुए बताया कि उनके पिता पिछले 5 वर्षों से बाएं हाथ से पैरालाइसिस थे जो कि कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और बीते बृहस्पतिवार दोपहर से लापता थे। जिनकी खोजबीन की जा रही थी। वहीं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी को तफ्तीश के दौरान मृतक के पास से सल्फास की शीशी मिली है फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Ad

सम्बंधित खबरें