कांग्रेस जल्द जारी करेगी स्टार प्रचारकों की सूचीः गरिमा मेहरा

सच बोलने वाले होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारकः गरिमा

इलेक्ट्रोरल बॉन्ड सबसे बडा स्कैम्प : गरिमा मेहरा दसौनी
एसकेएम न्यूज सर्विस
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में कांग्रेस के सभी प्रत्याशी आज अपना नामांकन पत्र जमा करा चुके हैं। अब बारी चुनावी जनसंपर्क तेज होने की है। चुनावों में स्टार प्रचारको की सभा चुनावी प्रचार को धार देने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारको को जुटाने में पीछे नही है। कांग्रेस के पास प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सचिन पायलट, सोनिया गांधी जैसे नाम शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारको की सूची तैयार कर रही है।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का कहना है कि जल्द ही स्टार प्रचारको की सूची को जारी कर दिया जाएगा। कांग्रेस के स्टार प्रचारक सच बोलने वाले होंगे। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भाजपा की तरह जुमलेबाजी व झूठ बोलने का काम नही करते। वह तथ्यात्मक बात करेंगे। कांग्रेस के जो भी नेता स्टार प्रचारक बनकर आयेंगे वह जनहित की बात करने वाले होंगे। वह जनता से वही वायदे करेगे जो कांग्रेस की सरकार पूरा करेगी। आज जिन-जिन राज्यो में कांग्रेस की सरकार है वह सभी सरकारे अपने वायदो को पूरा करने वाली है। जबकि भाजपा जुमलेबाजी के सहारे सरकार चलाने का काम करती है। केंद्र की भाजपा सरकार हो या फिर राज्य की सरकार किसी ने भी जनता से किए हुए वायदो को पूरा नही किया। उन्होने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा का भाषण ही उसका शासन होता है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे वह उसने 100 दिन में पूरा किए थे। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। कांग्रेस ने कभी पीठ दिखाने का काम नही किया। कांग्रेस ने जनता की भावनाओ से कभी खिलवाड नही किया। कांग्रेस मुद्दो पर संघर्ष करती रहती है।
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि इलेक्ट्रोरल बॉन्ड सबसे बडा स्कैम्प है। यह भ्रष्टाचार भाजपा राज में शुरू हुआ। वर्ष 2018 में इसको लांच किया गया। सिर्फ इस मकसद से की चंदा दो धंधा लो। अब यह भी जांच का विषय है कि क्या सत्ता, सरकार का दुरूपयोेग कर चंदा उघाई की गयी। उन्होने कहा कि इलेक्ट्रोरल बॉन्ड ने भाजपा का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।

Ad

सम्बंधित खबरें