देहरादून, 27 जून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में उपनल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया की देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निकट ब्राह्मण गांव में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के कार्यालय के निर्माण हेतु लगभग 03 बीघा भूमि का चयन किया गया है और राज्य सरकार द्वारा उपनल को भूमि दिये जाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र कार्यालय के निर्माण के लिए संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनल में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक के बीमा का लाभ कर्मचारियों को प्रदान किए जाने हेतु भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, डीजीएम मेजर हिमांशु रौतेला उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
रोशनी सोसायटी* के पुनर्वास केंद्र के एक डाउन सिंड्रोम युवक *आदित्य गुरूरानी* ने भारत के लिए *एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ताशकंद उज़्बेकिस्तान में रचा इतिहास जीते 3 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल*
December 12, 2024
पुलिस ने एक फैक्ट्री से 30 लाख रुपए के सामान की चोरी और विकासनगर पुलिस ने 6 लाख रुपए की ज्वेलरी की चोरी का खुलासा किया।
December 12, 2024
स्पीड ब्रेकर बने जनता का सिरदर्द, 15 मिनट में 7 दुर्घटनाएं सचिव ने प्रमुख अभियन्ता से मांगा स्पष्टीकरण
December 12, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप का निरीक्षण किया।
December 12, 2024
अनियंत्रित कार हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई सैनिक की मौत तीन घायल
December 12, 2024