एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वांरटी अभियुक्तों का धरपकड़ अभियान जारी*

मुक्तेश्वर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 01 वांरटी को किया गिरफ्तार*

 

*प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
मा0न्यायालय से प्राप्त NBW फ़ौ0वा0 संख्या- 198/21 धारा- 138 एनआई ACT से सम्बन्धित *वारंटी जानकी पुत्री करबेरिया निवासी- गहना तहसील- धारी मुक्तेश्वर* जो काफी समय से गिरफ्तारी से बचने हेतु अपने उक्त पते पर न रहकर फरार चल रही थी।
उक्त वारन्टी को *थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा दिनाँक- 15 /03/2024 को मुख़ानी क्षेत्र हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 मनीषा सिंह
2- कानि0 शेखर चंद्र

Ad

सम्बंधित खबरें