हल्द्वानी। चुनावी गतिविधियों की निगरानी और जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 05946 297729 है।
कंट्रोल रूम हल्द्वानी के एम बी इंटर कॉलेज के रूम नंबर 17 में स्थित है। नोडल अधिकारी अनुलेखा ने बताया कि यहां से निर्वाचन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह कंट्रोल रूम चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता और जानकारी के लिए नागरिकों को उपलब्ध रहेगा।