*साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस लोगों को कर रही है जागरूक*

नैनीताल पुलिस के साईबर सेल टीम ने रामनगर में रिसोर्ट कर्मचारियों को साईबर अपराध एवम उत्तराखंड एप के बारे में जानकारी देकर किया जागरूक*

 

*नैनीताल

प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल* द्वारा जनपद में नैनीताल में साईबर क्राइम एवम महिला सुरक्षा के सम्बंध में *वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान* चलाये जाने के निर्देश दिए हैं।
आज इसी क्रम में *डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवं श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ भवाली के नेतृत्व* में
*साईबर टीम का0 नरेंद्र धामी व म0का0 प्रियंका जोशी द्वारा ताज रिजॉर्ट ग्रुप* रामनगर के समस्त स्टाफ को साइबर अवेयरनेस एवं महिला संबंधी अपराध के बारे में जागरूक किया गया।
● वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति समस्त स्टाफ को *अनजान लिंक, फोन कॉल, मैसेज व वीडियो काॅल* से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।
● साइबर फ्रॉड होने पर *तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क* तथा नजदीकी थाना/ चौकी में जाकर शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया।
● सभी को होटल रिसोर्ट में आने वाली अन्य पर्यटकों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

● सभी को महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित *उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति एप* के बारे में जागरूक किया गया। सभी से उत्तराखंड पुलिस ऐप को *डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन* कराने की अपील की गई, बताया कि अपने आस पास के घरों में भी जागरूकता का प्रसार करें।

Ad

सम्बंधित खबरें