जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के साथ ही विभिन्न न्यायालय वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

**रूद्रपुर, 21 फरवरी, 2024-** जनपद में राजस्व वसूली और लंबित वादों की समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के साथ ही विभिन्न न्यायालय वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वसूली को बढ़ावा दें।

उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त राजस्व वसूली लक्ष्य को समय पर पूरा करें।

साथ ही, उन्होंने आबकारी विभाग को राजस्व वसूली के लिए सभी पहलुओं पर रणनीति बनाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट डॉ. अमृता शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई।

Ad

सम्बंधित खबरें