नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन जारी 02 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

देहरादून, 01दिसंबर। नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन जारी है। आज अवैध मादक पदार्थ के साथ एक महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 01 लाख रुपए से अधिक मूल्य का 02 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर सभावाला मार्ग चोरखाले के पास से एक अभियुक्ता ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ को 02 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ निवासी सपेरा बस्ती चोरखाला सहसपुर थाना सहसपुर, देहरादून उम्र 40 वर्ष के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी :- 02 किलो 50 ग्राम गांजा अनुमानित मूल्य लगभग 01 लाख रूपये।

Ad

सम्बंधित खबरें