देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बरसात के बीच के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। देवभूमि उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटके से डोली है। भूकंप के आने से लोग घरों से बाहर आ गए थे। शनिवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर चमोली कस्बे के निकट भूकंप का हल्का झटका आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई। भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया भूकंप जमीन से 5 किमी गहराई पर आया। हालांकि, राहत की बात रही कि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए राज्य में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के ऐसे हल्के झटके आते रहने से बड़े भूकंप की आशंका कम रहती है लेकिन फिर भी भूकंप से जिले को सावधान रहने की आवश्कता है। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के अति संवेदनशील जोन पांच में आता है।
सम्बंधित खबरें
कोतवाली लालकुंआ, कालाढूंगी व मुखानी पुलिस ने 05 तस्करों को अवैध शराब, चरस व स्मैक के साथ किया गिरफ्तार*
December 28, 2024
ऊधम सिंह नगर न्यूज़ -जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर निकाय रूद्रपुर व लालपुर के नामांकन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
December 28, 2024
ऊधम सिंह नगर न्यूज़-राष्ट्रीय खेलों के प्रचार एवम् जनजागरूक करने निकली ’’तेजस्विनी’’ मशाल।*
December 28, 2024
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान जैनल-पुल के पास गांजा तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
December 28, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की
December 28, 2024
आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 03 आरोपियों को हिरासत में लिया*
December 28, 2024
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचला मौके पर हुई मौत
December 28, 2024