भीमताल/हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई। 24 घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) और 1 घायल को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी है। एक घायल को ऋषिकेश हेली एंबुलेंस से एयरलिफ्ट किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया बस चालक द्वारा अन्य वाहन को पास देने के दौरान बस अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होना ज्ञात हुआ है जबकि चालक के अनुसार, रोडवेज की बस यूके-07 पीए 2822 बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब भीमताल-हल्द्वानी मोटरमार्ग पर आमडाली के पास पहुंची तो हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रही बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ी गलत दिशा में आ गई। उसको बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक, परिचालक दोनों ही गंभीर घायल हुए हैं। सूचना पर भीमताल पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उससे पहले ही स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान शुरू कर चुके थे। देर रात मृतकों की पहचान खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला, गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह, सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ और दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।
सम्बंधित खबरें
घोलतीर सुरंग में काम रहे दो मजदूरों के ऊपर मलबा गिरने एक की मौत
December 26, 2024
भीमताल बस हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा मृतकों की संख्या 4 हो गई
December 25, 2024
विभिन्न अस्पतालों से लम्बे गयाब चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त
December 25, 2024
38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न सिर्फ उत्तराखण्ड मेें खेलों को बढावा मिलेगा बल्कि देशभर में प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी। खेल मंत्री*
December 25, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया।
December 25, 2024
ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई 5 वाहन सीज, 4 वाहन चालकों के डीएल निरस्त की कार्रवाई
December 25, 2024
राष्ट्रीय खेलः 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी*
December 25, 2024