महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

देहरादून। महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। बागेश्वर के बागनाथ धाम में भक्तों ने पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिर भक्तों से गुलजार रहे और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। बागनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए भक्तों को लाइन लगाकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुरोहितों ने भक्तों की पूजा संपन्न कराई। महाशिवरात्रि पर जिले के कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर, गरुड़ तहसीलों में भी माहौल शिवमय रहा है। भक्तों ने शिव मंदिरों में जाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान से सुुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में पूजा अर्चना से पुरोहितों के चेहरों पर भी रौनक रही। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए।
महाशिवरात्रि को लेकर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे रहे। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई थी. महाशिवरात्रि को लेकर देहरादून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को खूब सजाया गया था। महाशिवरात्रि पर्व पर आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए थे। यहां भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से शृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक बैरिकेट लगाये गए थे। इसके साथ ही पुलिस और मंदिर के सेवादार तैनात रहे। महाशिवरात्रि पर पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में संत महात्माओं और ब्राह्मण भगवान श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया।

Ad

सम्बंधित खबरें