पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कांग्रेस जनों ने मनाई पुण्य तिथि

कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार एवं जिला युवा कांग्रेस कोटद्वार द्वारा भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कार्यालय (गोखले मार्ग) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मरीजों को फल, ग्लूकोज और जूस वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ ही राजीव जी का अन्य बड़ा मकसद 21वीं सदी के भारत निर्माण का था। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्र में नई पहल की, जिसमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार ,18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, महानगर सेवादल के अध्यक्ष महावीर रावत, सुनीता बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, विनीता भारती, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, सुनील दत्त सेमवाल, राकेश शर्मा, चंद्रमोहन सिंह, धीरजधर बछवान, दलीप सिंह रावत, शूरवीर खेतवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, इलियास सैफी, विजय माहेश्वरी, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, रजनीश उप्पल, पूनम, अनुपमा, अनुज, दीपक, मुकुल, मनीष चातुरी, बरखा, अंबिका, दीपशिखा और तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।

Ad

सम्बंधित खबरें