प्रेस क्लब हल्द्वानी के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

प्रेस क्लब हल्द्वानी के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष संजय तलवाड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया और पुरा प्रांगण भारत माता की जय और वन्देमातरम से गूंज उठा। इस मौक़े पर राष्ट्रीय गीत जन गण मन अधिनायक का गान किया गया। इस मौक़े पर अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी और कहाँ कि आज का दिन हम सभी के लिये महत्वपूर्ण है और हम सभी को राष्ट्र के विकास का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के बाद सभी ने केक काटकर अध्यक्ष संजय तलवाड़ का जन्मदिन मनाया और शुभकामनायें दी। इस मौक़े पर संरक्षक कैलाश जोशी, भगवान सिंह गंगोला,कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष अजय चौहान,सुशील शर्मा, कमल जोशी, अनुराग वर्मा, अनुपम गुप्ता, गिरीश गोस्वामी, एम हसनैन, सलीम खान, नीरू भल्ला, जया जोशी, देव कृष्ण कोठारी, गुरुवचन सिंह, कैफ़ी भाई, सलीम बाबा आदि मौजूद रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें