गोकशी-पशु तस्करी में 11 साल से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

देहरादून। गोकशी-पशु तस्करी में 11 साल से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही को भी गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी है। उपचार के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और कुख्यात बदमाश और उसके गिरोह के साथ पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है। फैजान गोकशी और पशु तस्करी में लप्त है और 11 साल से वांटेड है। उस पर 5 हजार रूपए का ईनाम भी था। फैजान पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है। वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें