हल्द्वानी से ‌चम्पावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुक्रवार से एक बार फिर शुय हो गई है

हल्द्वानी से ‌चम्पावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुक्रवार से एक बार फिर शुय हो गई है। यह सेवा लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। हेलीकॉप्टर सेवा 20 जून तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। जबकि 21 जून से इसे प्रतिदिन संचालित किया जाएगा। इस सेवा के दुबारा शुरू होने पर यात्रियों की कमी रही। हेलीकाप्टर बिना यात्रियों को लिए पिथौरागढ़ के लिए उड़ा।

दरअसल, हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेरिटेज सर्विस हेली सेवा संचालित करता है। यह सेवा एक दिन में दो-दो चक्कर लगाती है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह सेवा तकनीकी कारणों के चलते बंद हो गई थी। हेरिटेज सर्विस के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि मेंटेनेंस के कारण सेवा बंद की गई थी। इसे शुक्रवार से दोबारा शुरू किया गया है।

कहा कि यह सेवा सात जून से 20 जून तक सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी। यह सेवा हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए सुबह 7.45 बजे और दोपहर 12.30 बजे चलेगी। जबकि प्रातः 8.35 और दोपहर 1.20 बजे मुनस्यारी से हल्द्वानी के लिए वापसी करेगी। इसका किराया 3500 निर्धारित है। जबकि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए हेलीकॉप्टर का किराया तीन हजार रूपये है।

यह सेवा हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए सुबह 9.35 और दोपहर 2.20 तथा पिथौरागढ़ से वापसी सुबह 10:15 व अपराह्न 3:00 बजे करेगी। इसी तरह चम्पावत तक के लिए पूर्वाह्न 11:05 और अपराह्न 3:50 तथा चम्पावत से हल्द्वानी के लिए पूर्वाह्न 11:45 व शाम 4:30 बजे करेगी। यहां के लिए 2500 रूपये किराया निर्धारित है।

Ad

सम्बंधित खबरें