हल्द्वानी: कांग्रेस ने पुष्पा नेगी को बनाया प्रत्याशी, 14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने रामगढ़ ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख और हाल ही में जिला पंचायत सदस्य (सूपी सीट) बनीं पुष्पा नेगी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पुष्पा नेगी लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं और कांग्रेस संगठन से गहराई से जुड़ी रही हैं।

चुनाव की अधिसूचना के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का मतदान 14 अगस्त 2025 को होगा। इस पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। 

Ad

सम्बंधित खबरें