स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप महानिरीक्षक कारागार दधिराम समेत कई अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप महानिरीक्षक कारागार दधिराम समेत कई अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार यशवंत सिंह ने बताया कि उप महानिरीक्षक कारागार दधिरात की सराहनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। उनके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा नीरू गर्ग, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय जगत राम, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी सरिता डोबाल, अपर उप निरीक्षक स.पु., पुलिस मुख्यालय ऋषि बल्लभ कोठियाल, दलनायक एसडीआरएफ हरक सिंह, लीडिंग फायरमैन देहरादून दिगम्बर प्रसाद व प्रबोधन सिंह नेगी को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी है।

Ad

सम्बंधित खबरें