रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक नर हाथी के मरने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब सीटीआर की गश्ती टीम गस्त पर थी। जहां उसे ढेला रेंज के अंतर्गत ढेला हिल सैक्सन हल्दूखेड़ा पूर्वी बीट कक्ष सं० 9 में यह नर हाथी एक दांत वाला मृत अवस्था में पड़ा मिला. गश्ती दल ने तुरंत घटना की सूचना सीटीआर प्रशासन को दी। घटना शनिवार की बताई जाती है जहां पर मौके पर टीम ने मृत एकदन्ता नर हाथी के सभी अंगों को सुरक्षित पाया। इस बीच मौके पर पहुंचे डॉ० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व तथा डॉ० राहुल सती, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, तथा डा० आयुष उनियाल वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी के संयुक्त पैनल ने राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा जारी एस०ओ०पी० के दिशा निर्देशों के अनुसार शव विच्छेदन के दौरान समिति के सदस्यों श्री दिगन्थ नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर, डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़, श्री अजय कुमार ध्यानी वन क्षेत्राधिकारी ढेला, श्री कुन्दन सिंह खाती, पूर्व उप प्रभागीय वनाधिकारी तथा एन०टी०सी०ए० द्वारा नामित सदस्य, श्री पूरनसिंह सदस्य विश्व प्रकृति निधि प्रतिनिधि तथा ढेला रेंज के स्टाफ की उपस्थिति में एन०टी०सी०ए० के मानकों के अनुरूप मृत एकदन्ता नर हाथी के शव को निस्तारित कर दिया कर दिया गया।
सम्बंधित खबरें
हल्द्वानी में विवाहिता की प्रताड़ना-दहेजलोभी ससुरालियों पर 20 लाख के लिए यातनाएं देने का आरोप
July 23, 2024
आम बजट पर बोलते हुए उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश की आर्थिकी को मजबूत करने का बजट है।
July 23, 2024
पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने बजट भारत के विकसित भारत को सशक्त करने वाला बजट बताते हुए इसे नए भारत का बजट बताया।
July 23, 2024
अल्मोड़ा पुलिस ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले कबूतर बाज को गिरफ्तार किया
July 23, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि सेतु आयोग आने वाले 2 साल के लिए प्रभावी नीति बनाए।
July 23, 2024