देहरादून, 3 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर देहरादून सिटी बस संगठन की ओर से समर्थन मिलने पर सभी सिटी बस पर मैं हूं मोदी का परिवार का स्टिकर लगाकर सभी बस चालको को माल्यार्पण कर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रस्थान किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। आज देहरादून के सिटी बस संगठन एवं चालकों के द्वारा भी मोदी जी को अपना समर्थन प्रदान किया हैं। श्री बंसल ने कहा की देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक विकास पहुंचाया हैं। समृद्धि एवं सशक्त बनाने के लिए जितने भी कार्य भाजपा सरकार द्वारा किए गये हैं उतने कार्य आज तक किसी सरकार ने नहीं किये। आज देश का प्रत्येक व्यक्ति मोदी जी को अपना परिवार मानते हुए उनका समर्थन कर रहा है। कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिला के द्वारा भी सभी बस चालको को माल्यार्पण किया गया और उनको मैं हूं मोदी परिवार की शुभकामनाएं भी दी गई। कार्यक्रम में प्रदेशसह मीडिया मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, अजीत चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, संतोष सेमवाल सुनील शर्मा, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, गोविंद मोहन, मोहित शर्मा, विनोद शर्मा, अशोक वर्मा, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, रणजीत सेमवाल, विपिन खंडूरी, मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, बलदेव नेगी, अर्चना बागड़ी, यासमीन, आलम खान, विशाल कुमार, राकेश आर्य, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, वैभव अग्रवाल, सौरभ नौटियाल, पंकज चौहान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने नम आंखों से दी उत्तराखंड के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि* *वीर सपूतों के बलिदान को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री*
July 9, 2024
केंद्र सरकार की ओर से शत्रु संपत्ति अभिरक्षक और भारत सरकार गृह मंत्रालय की टीम ने मैट्रोपोल तथा अन्य शत्रु संपत्ति के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक
July 9, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर,बनबसा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय व हवाई निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी*
July 9, 2024
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया
July 9, 2024
सुप्रीम कोर्ट में होगी हाथरस भगदड़ मामले की सुनवाई सीजेआई ने याचिका सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए
July 9, 2024