
रुद्रपुर। उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत एसटीएफ कुमाऊं यूनिट व थाना पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद किया गया गांजा एक कैन्टर वाहन में छिपाकर लाया जा रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 10-11 अप्रैल 2025 की रात मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र रहमत अली (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी अवैध गांजा कैन्टर वाहन के माध्यम से ऊधमसिंह नगर में बेचने की योजना बना रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/29/60 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 52/2025 दर्ज की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। साथ ही, आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर की गई, जिसमें सभी जनपदों को नशे के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
कार्रवाई में शामिल STF टीम (कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर):
प्रभारी निरीक्षक – एम.पी. सिंह
उप निरीक्षक – के.जी. मठपाल
उप निरीक्षक – बृजभूषण गुररानी
हेड कांस्टेबल – गोविंद सिंह
हेड कांस्टेबल – जगपाल सिंह
कांस्टेबल – मोहित वर्मा
हेड कांस्टेबल – रविंद्र बिष्ट
कांस्टेबल – गुरुवंत सिंह
