मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला बोलने वाले गिरफ्तार

 

हल्द्वानी। खाने के पैसे देने को लेकर हुए‌ विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि बीती 1 दिसंबर को काठगोदाम क्षेत्र के सागर रत्ना रेस्टोरेंट के सामने खाने पीने की दुकान पर रात लगभग सवा नौ बजे पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में 3 लोगों ने विक्रम कुमार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी जांच में जुट गई। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने हमले में शामिल तीन आरोपियों पंकज जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी निवासी गायत्री नगर कैनाल रॉड काठगोदाम, विजय कुमार उर्फ विक्की पुत्र हरि किशन आर्य निवासी टंगर ब्युराखाम काठगोदाम और पवन कुमार पुत्र सुखपाल निवासी शीशमहल बस्ती थाना काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई महेंद्र राज सिंह, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम फ़िरोज़ आलम, एसआई राजवीर सिंह नेगी, कां. संतोष बिष्ट, योगेश कुमार शामिल रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें